Bollywood

हरिवंश राय बच्चन.. मेरे पिता

बॉलिवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने पिता एवं प्रसिद्ध साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन को उनकी नौवीं पुण्यतिथि के मौके पर याद किया। अमिताभ उस कमरे में भी गए, जिसमें उनके पिता ने नौ वर्ष पहले आखिरी सांस ली थी।अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, "हरिवंश राय बच्चन.. मेरे पिता। 18 जनवरी को उनकी पुण्यतिथि है। मैं चुपचाप प्रतीक्षा में उनके कमरे के दरवाजे पर खड़ा हूं और उस स्थान को देखता हूं जहां उन्होंने अंतिम सांस ली थी।" Read more »

No votes yet

सन्नी ही होंगी 'जिस्म-2' में

फिल्मकार महेश भट्ट ने आखिरकार गुरुवार को फिल्म 'जिस्म-2' में भारतीय-कनाडाई पॉर्न स्टार सन्नी लियोन के बतौर अभिनेत्री काम करने की पुष्टि कर दी है।महेश ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "सन्नी लियोन पूजा भट्ट की 'जिस्म-2' की अभिनेत्री हैं।"भारत में सन्नी विवादित रिएल्टी शो 'बिग बॉस-5' में हिस्सा लेने के बाद सुर्खियों में आई। महेश भट्ट ने बिग बॉस के घर में सन्नी से छोटी सी मुलाकात कर फिल्म में किरदार करने की पेशकश की थी, लेकिन उनका किरदार किस तरह का होगा, इसके ऊपर से अभी तक पर्दा नहीं उठाया गया था। Read more »

No votes yet

रवीना के घर का नया सदस्य!

अभिनेत्री और पशु प्रेमी रवीना टंडन गली में रहने वाले पिल्ले को अपने घर ले आई हैं, जिसके बाद उनके घर में पालतू जानवरों की संख्या पांच हो गई है।रवीना (37) माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा है, "मैं बीती रात एक पिल्ले को घर लेकर आई हूं। इस छोटे से पिल्ले ने हमारे घर में खुशियां भर दी हैं। वह हमारे परिवार में शामिल हो गया है।" Read more »

No votes yet

ट्विटर पर अभिषेक के साथ 1 करोड़

माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर अभिनेता अभिषेक बच्चन के प्रशंसकों की संख्या एक करोड़ से अधिक हो गई है। 35 वर्षीय अभिनेता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "दुनियाभर में मेरे सभी प्रशंसकों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।" वर्तमान में अभिषेक के ट्विटर पर 1,000,029 प्रशंसक है जबकि 14,383 प्रशंसकों ने उनके अकाउंट पर अपनी टिप्पणी दी है। लेकिन इसके बावजूद वह अपने पिता अमिताभ बच्चन से बहुत पीछे हैं। अमिताभ ट्विटर पर 1,896,417 प्रशंसकों के साथ पहले पायदान पर हैं। Read more »

No votes yet

भंवरी की जिंदगी पर बनेगी फिल्म

भंवरी देवी के जीवन पर जल्द फिल्म बनने वाली है। राजस्थान निवासी फिल्म निर्माता महेंद्र धारीवाल भंवरी देवी पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसमें भंवरी देवी के लापता होने से लेकर उसकी हत्या तक की कहानी फिल्मी पर्दे पर उतारी जाएगी। फिल्म का नाम होगा ’अजब भंवरी की गजब कहानी’। Read more »

No votes yet

नेहा को हो रही थी घबराहट

सहारा इंडिया समूह द्वारा नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में नृत्य पेश करने वाली अभिनेत्री नेहा धूपिया ने कहा है कि इस कार्यक्रम के लिए स्टेज पर जाने से पहले वह थोड़ा घबराई हुई थीं।नेहा ने कहा, "किसी भी नृत्य कार्यक्रम का सबसे कठिन पक्ष यह होता है कि जब आप अभ्यास के लिए जाते हैं तो आप देखते हैं कि कलाकार किस्म-किस्म के नृत्य कर रहे हैं। ऐसे में यही मन में आता है कि क्या मैं यह सब कर पाऊंगी लेकिन जब सबकुछ अच्छी तरह बीत जाता है तो बड़ा अच्छा लगता है।" Read more »

No votes yet

कहां चोरी-छिपे दाखिल हुए बिग बी

रख्यात बॉलिवुड सितारे अमिताभ बच्चन ने कभी सोचा भी नहीं था कि किसी दिन उन्हें अपने ही घर में पीछे के दरवाजे से प्रवेश करना पड़ेगा।     साल 2012 के पहले दिन मुम्बई स्थित अमिताभ के घर जलसा के बाहर उनके प्रशंसक इतनी भारी तादाद में मौजूद थे कि उन्हें पिछले दरवाजे से अपने घर में प्रवेश करना पड़ा। Read more »

No votes yet

कोहरे ने रोका 'एबी' का रास्ता

अभिषेक बच्चन कोहरे के कारण अपनी आगामी फिल्म 'प्लेयर्स' के प्रमोशन के लिए 'बिग बॉस' के सेट पर शूटिंग नहीं कर पाए। कोहरे के कारण दिल्ली से उनकी उड़ान में देरी हुई जिसकी वजह से अभिषेक शुक्रवार शाम के बजाय शनिवार तड़के पहुंच सके।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभिषेक करजात में शनिवार सुबह 'प्लेयर्स' के अन्य कलाकारों के साथ 'बिग बॉस' के सेट पर शूटिंग के लिए तैयार थे। अभिषेक ठीक से सोए नहीं थे। लेकिन 'बिग बॉस' के प्रस्तोता संजय दत्त को अभिषेक की कष्ट भरी यात्रा के विषय में पता चल गया। Read more »

No votes yet

मेरे भाई की तरह हैं राज ठाकरे

बॉलिवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत को अजीबोगरीब बयान देकर सुर्खियों में बने रहने के लिए जाना जाता है। कांग्रेस पार्टी के महासचिव राहुल गांधी के प्रति अपने झुकाव की बात स्वीकार करने के बाद अब उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे की प्रशंसा की है। राखी की यह बयानबाजी बताती है कि वह राजनेताओं में खासी दिलचस्पी ले रही हैं। Read more »

No votes yet

राखी बोली, कैट हैं कॉपी कैट

मुम्बई ।। आइटम गर्ल राखी सावंत ने आरोप लगाया है कि बॉलिवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने 'अग्निपथ' के नए संस्करण के आइटम गीत 'चिकनी चमेली' में उनकी नकल की है।हमेशा विवादों को जन्म देने के लिए चर्चित 33 वर्षीया राखी ने यहां बिग स्टार्स एंटरटेनमेंट अवार्ड्स में कहा, "मुझे लगता है कि 'चिकनी चमेली' अच्छा गीत है। Read more »

No votes yet
© 2005-2012 All Rights Reserved By GetNOM