बॉलिवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपने दोस्तों, परिवार, साथियों व प्रशंसकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर नववर्ष की शुरुआत की। बिपाशा ने हमेशा साथ देने के लिए सभी को शुक्रिया कहा।उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "सालों से आपसे मिल रहे प्यार व सहयोग के लिए मैं आपको धन्यवाद देते हुए साल 2012 की शुरुआत करना चाहती हूं। आप सभी की वजह से मैं 'बिपाशा बसु' हूं। मैं आप लोगों का पर्याप्त शुक्रिया अदा नहीं कर सकती।" Read more »