बॉलिवुड की कम बजट की फिल्म 'देलही बेली' को 10वें वार्षिक कलर्स स्क्रीन अवार्ड्स के लिए सबसे अधिक 19 नामांकन मिले हैं। इमरान खान अभिनीत इस फिल्म की तरह कम बजट की एक अन्य फिल्म 'शैतान' को 15 नामांकन प्राप्त हुए हैं।'देलही बेली' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार, सर्वश्रेष्ठ नवागंतुक कलाकार के वर्गो में नामांकन मिला है। Read more »