खाने में सलाद का होना न केवल खाने को पूरा ही करता है, बल्कि इसके नियमित सेवन से आप सेहतमंद भी रहते है। सलाद को भोजन में शामिल करके आप भोजन का प्रेजेंटेशन और स्वाद दोनों को आकर्षक और बेहतर बना सकते हैं। विभिन्न सब्जियों के अलावा आप सलाद के लिए विभिन्न फलों का प्रयोग कर सकते हैं, जो पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वाद से भरपूर होते हैं। इसके लिए आप अन्नानास, रेस्पबरी, फलों के जूस, अनार के दाने, स्ट्रॉबरी, सेब आदि फलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। Read more »