मौसमी फलों का सेवन करें और डायबिटीज भगाएं

अगर आप डायबिटीज के रोगी हैं, तो मौसमी फलों को खाने से परहेज न करें। इनका जमकर उपयोग करने से आपको अपने डायबिटीज में संतुलन नजर आएगा। जी हां, कुछ ऐसा ही कहना है, स्वास्थ्य विज्ञान के वैज्ञानिकों का। विशेषज्ञों का मानना है कि मौसमी फलों में “नॉरिन्जेनिन” नाम का “एंटीऑक्सीडेंट” होता है, जो इनको हल्का कड़वा स्वाद देता है। फलों का यहीं कड़वाहट डायबिटीज के रोगियों के लिए बरदान साबित होता है।

इस रोग में शरीर में स्रावित होने वाले हार्मोन्स अपने नियमिक कार्यों को करने में असमर्थ हो जाते हैं, जिस कारण शरीर में शर्करा का स्तर अनियमित हो जाता है। जब आर मौसमी फलों का सेमन करते हैं, तो आपके शरीर को नॉरिन्जेनिन मिलता है, जो आपके शरीर में इन्सुलिन को नियमित करता रहता है।

वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि “नॉरिन्जेनिन” से शरीर के वजन को नियंत्रित भी किया जा सकता है। यह “एंटीऑक्सीडेंट” यकृत में वसा को संचित होने से रोकता है।

जेरूसलेम स्थित हिब्रू विश्वविद्यालय के याकोव नहमियाज का कहना है कि “नॉरिन्जेनिन मधुमेह के इलाज के लिए कारगर उपाय साबित हो सकता है।” लंदन स्थित मधुमेह संस्थान से जुड़े डॉ. लेन फ्रेम कहते हैं कि “यह अनुसंधान अभी अपने प्रारंभिक चरण में है। अत: इसमें विकास की पूरी संभावना है।’’

No votes yet
© 2005-2012 All Rights Reserved By GetNOM