गर्दन में दर्द का होना एक आम बात है। हमें अक्सर इस समस्या का सामना करना पड़ता है। यह किसी भी उम्र वाले को और कभी भी हो सकता है। कई बार तो ऐसा होता है कि हम रात में सोते हैं और जैसे ही सुबह उठते हैं, हमें पता लगता है कि हमारे गर्दन में दर्द है।कभी-कभी तो गर्दन ऐसे अकड़ती है कि यह सीधा ही नहीं होता। जिस दिशा में अकड़ी होती है, अपने गर्दन और सिर को भी उसी दिशा में रखना हमारी मजबूरी बन जाता है। गर्दन में जरा-सा लोच आया कि दर्द शुरू। बहरहाल, गर्दन के दर्द में हमें कोई गंभीर नुकसान का खतरा नहीं रहता, लेकिन फिर भी सावधानी और दर्द हो जाने पर इसे दूर करने के लिए समुचित प्रबंध करना ही सबसे बेहतर और सुरक्षित है। क्या पता, यह कब गंबीर हो जाए ? Read more »